नई दिल्ली। बरसात के मौसम के बाद डेंगू का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। खासतौर पर अक्टूबर और नवंबर के महीनों में यह वायरस बच्चों से लेकर बड़ों तक को प्रभावित करता है। मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाला डेंगू बुखार तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी, जोड़ों में दर्द और त्वचा पर लाल चकत्तों जैसे लक्षणों से पहचान में आता है।
हालांकि, कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर डेंगू से बचाव और आराम दोनों पाया जा सकता है।
मच्छरों से बचाव के लिए प्राकृतिक उपाय
कपूर और नारियल तेल को हल्का गर्म कर एक मिश्रण बना लें। इसे ठंडा होने के बाद शरीर पर लगाएं। इसकी खुशबू से मच्छर पास नहीं आते। कपूर की गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती। यह उपाय बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुरक्षित है।
डेंगू में राहत के देसी नुस्खे
-
हरी इलायची: मुंह में छोटी इलायची रखकर चूसने से रक्त शुद्ध होता है और बुखार में आराम मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट प्लेटलेट्स को स्थिर बनाए रखने में मदद करते हैं।
-
पपीते के पत्तों का रस: प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में पपीते के पत्तों का रस बेहद प्रभावी माना जाता है। पत्तों को उबालकर काढ़ा बनाकर पीने से फायदा होता है।
-
गिलोय और धनिए का पानी: गिलोय के रस और धनिए के पानी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
डेंगू में आहार का महत्व
डेंगू से उबरने के दौरान हल्का और पौष्टिक आहार लेना चाहिए। सूप, मूंग दाल का दलिया, नारियल पानी, नींबू पानी और शहद का सेवन फायदेमंद होता है। कमजोरी और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी वाला दूध सबसे अच्छा घरेलू उपाय है।
