महासमुंद की सृष्टि साहू ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए चयनित

Chandu
0

 


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के लिए इस वर्ष छत्तीसगढ़ में पंजीयन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। पंजीयन की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 तक राज्य से 29.29 लाख प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.16 लाख अधिक है। इस वर्ष पंजीयन के आधार पर छत्तीसगढ़ को अंडमान-निकोबार, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप के बाद चौथा स्थान मिला है। विशेष रूप से 1.41 लाख पालकों का पंजीयन होना शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता दर्शाता है।


प्रथम चरण में विद्यार्थियों के प्रश्न आधारित 171 वीडियो प्राप्त हुए, जिनमें से समिति ने 18 विद्यार्थियों का चयन कर विवरण केंद्र को भेजा। इन्हीं में महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय, नयापारा की कक्षा 12वीं की छात्रा कु. सृष्टि साहू का केंद्रीय स्तर पर चयन किया गया है। उन्हें 21 जनवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया गया है।


सृष्टि के चयन पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगहे, प्राचार्या अमी रूफस तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं। परिवार ने भी इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। विद्यालय में 100% पंजीयन और शिक्षकों के विशेष प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Todaypioneer

To Top