नेहरू जयंती पर रायपुर मेडिकल कॉलेज में श्रद्धांजलि समारोह

Chandu
0




 रायपुर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में उनका पुण्य स्मरण किया गया। इस दौरान अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी और संकाय सदस्यों ने महाविद्यालय भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सा शिक्षकों ने भी नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।



अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू ने भारत के विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों और बच्चों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, इसी कारण उनका जन्मदिन देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।


उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा महाविद्यालय छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संस्थान है, इसलिए पंडित नेहरू की स्मृति से इसका विशेष संबंध है।


कार्यक्रम में डॉ. मंजू सिंह, डॉ. एम. के. साहू, डॉ. जया लालवानी, डॉ. ओ. पी. सुंदरानी, डॉ. उषा जोशी, डॉ. ओंकार खंडवाल, डॉ. सुमित त्रिपाठी, डॉ. निकिता शेरवानी, डॉ. कुशल चक्रवर्ती सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Todaypioneer

To Top