बिहार चुनाव : एग्जिट पोल में फिर एक बार ‘नीतीशे कुमार’, एनडीए को बहुमत का अनुमान

Chandu
0



नई दिल्ली। बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार को विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है।

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 133 से 159 सीटें, जबकि महागठबंधन को 75 से 101 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जन सुराज को 0 से 5 और अन्य दलों को 2 से 8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, एनडीए को 152 सीटें, महागठबंधन को 28, जन सुराज को 2 और अन्य को 5 सीटें मिलने की संभावना है।
एग्जिट पोल में भी एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीए को 145 से 160 सीटें, महागठबंधन को 73 से 91 सीटें, जन सुराज को 0 से 3 सीटें और अन्य को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

जेवीसी और पोलस्ट्रैट के सर्वे भी इसी रुझान को दोहरा रहे हैं। जेवीसी ने एनडीए को 135 से 150, जबकि महागठबंधन को 88 से 103 सीटें दी हैं। पोलस्ट्रैट के अनुसार, एनडीए को 133 से 148 सीटें, महागठबंधन को 87 से 102 और अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने की उम्मीद है। पार्टीवार अनुमान में भाजपा को 68–72, जदयू को 55–60, लोजपा (आर) को 9–12, हम को 1–2 और आरएलएम को 0–2 सीटें मिलने की संभावना है।

हालांकि, ये केवल एग्जिट पोल हैं। अंतिम परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। बिहार में सरकार गठन के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 सीटों का है। वर्तमान में राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार कार्यरत है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Todaypioneer

To Top