शंकर नगर, रायपुर में 'Nails by Sakina Beauty' का शुभारंभ, विधायक संपत अग्रवाल ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Chandu
0



रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित Nails by Sakina Beauty का शुभारंभ विधायक संपत अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नए प्रतिष्ठान के लिए संचालिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के उद्यमिता क्षेत्र में आगे बढ़ने से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती मिल रही है।


उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। विधायक संपत अग्रवाल ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और आधुनिक नेल आर्ट एवं ब्यूटी सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे नए प्रतिष्ठानों से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।


प्रतिष्ठान की संचालिका सकीना ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि Nails by Sakina Beauty में ग्राहकों को आधुनिक नेल आर्ट, नेल एक्सटेंशन, मैनीक्योर, पेडीक्योर सहित विभिन्न ब्यूटी सेवाएं उच्च गुणवत्ता और स्वच्छ वातावरण में उपलब्ध कराई जाएंगी।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Todaypioneer

To Top